{"_id":"6939b1f996cd5d0b88082422","slug":"the-girl-students-presented-haryanvi-programmes-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130416-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छात्राओं ने हरियाणवी कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छात्राओं ने हरियाणवी कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का बुधवार को भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मंत्री बेदी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हरियाणा का भविष्य मजबूत बनाती है। यह महोत्सव प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संस्कारों की शानदार झलक पेश करता है।
बेदी ने कहा कि समापन समारोह केवल कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि हरियाणा का युवा अपने साहस, प्रतिभा और शौर्य के बल पर देश को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी राष्ट्र की महानता उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि उसके युवाओं के चरित्र और सामर्थ्य से तय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा के युवा संकल्प और मेहनत से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगे। समापन समारोह में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जेएस नैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. विवेक अग्रवाल, महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण डॉ. वंदना दिसोदिया और विभाग के अतिरिक्त निदेशक भी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण
समारोह से पहले मंत्री बेदी ने ऑडिटोरियम परिसर में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का दौरा किया। उन्होंने सिरसा के बच्चों द्वारा लगाए एग्रोटेक स्टाल की विशेष सराहना की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मौमेंटो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।