फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The garbage fee waiver proposal did not reach the commissioner for approval even after three months, people will remain deprived of property tax exemption.

Panchkula News: कचरा शुल्क माफी का पास प्रस्ताव मंजूरी के लिए तीन माह बाद भी कमिश्नर तक नहीं पहुंचा, लोग प्रॉपर्टी टैक्स में छूट से रहेंगे वंचित

Mon, 10 Jun 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The garbage fee waiver proposal did not reach the commissioner for approval even after three months, people will remain deprived of property tax exemption.
पंचकूला। शहर के लोग प्रॉपर्टी टैक्स में मिलने वाले छूट से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि 28 फरवरी को नगर निगम हाउस की बैठक में पास कचरा शुल्क माफ करने के प्रस्ताव की फाइल मंजूरी के लिए तीन माह बाद भी नगर निगम कमिश्नर की टेबल तक नहीं पहुंची है। आचार संहिता हटने के बाद 7 जून को नगर निगम के जेडटीओ ने प्रस्ताव की फाइल मंजूरी के लिए नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) के पास भेजी है। 8 और 9 जून को अवकाश है। यहां से फाइल सोमवार के बाद ही नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंचेगी। वहां से स्थानीय शहरी निकाय विभाग के पास प्रस्ताव से जुड़ी फाइल मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में कम से डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है। ऐसे में कचरा शुल्क माफ होने के इंतजार में प्रापर्टी टैक्स नहीं भरने वालों को नुकसान हो सकता है। लोगों का कहना है कि टैक्स माफ करने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुल्क माफ नहीं किया, फिर दावा क्यों
सेक्टर-15 निवासी सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने- नौ साल हुआ कमाल उपेक्षित पंचकूला बना विकसित पंचकूला, किताब पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि विधायक की तरफ से एक किताब स्थानीय लोगों को भेजी गई थी। इसके पेज नंबर 102 पर लिखा गया है कि 2.10 करोड़ की लागत से वाहन और अन्य समान खरीदा गया है। अब सभी सेक्टरों के घरों से निशुल्क कचरा उठान की व्यवस्था की गई है। जब लोगों से करीब हर माह 200 रुपये गार्बेज शुल्क प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर वसूला जा रहा है, तो इस तरह के झूठे दावे क्यों किए जा रहे हैं। नगर निगम की हाउस की बैठक में 2023-24 का कचरा शुल्क माह किया गया था। उसे आज तक अधिकारी और नेता लागू नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन




पिछला माफ नहीं, अगला जोड़कर भेज दिया
पंचकूला सेक्टर-20 निवासी योगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि नगर निगम हाउस की 28 फरवरी को हुई बैठक में सोसाइटियों का कचरा शुल्क माफ कर दिया गया था। इसके बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स में कचरा शुल्क जोड़कर भेजा जा रहा है। अभी पिछला 700 रुपये माफ नहीं हुआ है, अगला 2024-2025 के प्रॉपर्टी टैक्स में 1200 रुपये जुड़कर आ गया है। सेक्टर-20 के करीब 115 सोसाइटियों के 80 फीसदी लोग इस इंतजार में बैठे हैं कि कचरा शुल्क माफ हो तो प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन माह बाद भी कचरा शुल्क माफ नहीं हो पाया है। अब धीरे-धीरे प्रॉपर्टी टैक्स में मिलने वाली 10 फीसदी छूट की समय सीमा भी समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
2023-24 का नगर निगम हाउस की बैठक में कचरा शुल्क माफ कर दिया गया था, लेकिन इसकी विभागीय मंजूरी नहीं मिलने के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। एनओसी लेने वालों को भी कचरा शुल्क का भुगतना करना पड़ रहा है। इस फैसले पर जल्द विभाग को निर्णय लेना चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय शहरी निकाय विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिखा है। - विजय गुप्ता, आरडब्ल्यूए प्रधान एमडीसी सेक्टर-5 पंचकूला


कोट
आचार संहिता समाप्त होने के बाद 7 जून को 2023-24 का कचरा शुल्क माफ करने की फाइल नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को भेजी गई है। वहां से फाइल प्रस्ताव की मंजूरी के लिए विभाग के कमिश्नर और उसके बाद स्थानीय शहरी निकाय विभाग को भेजी आएगी। मंजूरी मिलते ही कचरा शुल्क माफ कर दिया जाएगा। -आकाश कपूर, जेडटीओ नगर निगम पंचकूला।

कोट
28 फरवरी को हाउस की बैठक में कचरा शुल्क माफ करने का प्रस्ताव पास हुआ। तब लोगों को राहत मिली थी। इसे विभाग तीन माह में लागू नहीं करवा पाया। आचार संहिता के दौरान भी चंडीगढ़ की तरह चुनाव आयोग से अनुमति लेकर प्रस्ताव को लागू किया जा सकता था, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने प्रयास नहीं किया। नतीजा आज लोग परेशान हो रहे हैं। - राकेश अग्रवाल, निवासी सेक्टर-12 पंचकूला



कोट
आचार संहिता लगने के चलते 2023-24 का कचरा शुल्क माफ नहीं हो पाया था। इसकी सोमवार से प्रकिया शुरू होगी। जल्द ही हाउस की बैठक भी बुलाई जानी है। पिछले बैठक में पास प्रस्तावों की रिपोर्ट पर चर्चा हो सके। - कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed