{"_id":"614305fb8ebc3eb4da776a43","slug":"the-gang-who-cheated-with-the-lure-of-doubling-the-money-busted-pkl-office-news-pkl426904657","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
पंचकूला। पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का डिटेक्टिव स्टाफ पर्दाफाश किया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने बाबा समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महादेव उर्फ बाबा निवासी गांव राजापुर शिकोड़ जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, अंग्रेज उर्फ सोनू निवासी नामधारी गुरबक्श कॉलोनी समाना जिला पटियाला पंजाब, राजू निवासी भीम नगर लक्कड़ मंडी जिला पटियाला के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाफ ने तीन आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से दो को तो अंबाला जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी महेंद्र उर्फ बाबा को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी राजीव कॉलोनी में ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी महेंद्र उर्फ बाबा को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पता किया जाएगा कि अब तक इन्होंने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और कितने पैसे ठगे हैं। उन्होंने बताया कि खड़क मंगोली निवासी राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी करियाना की दुकान है और 13 सितंबर को उनसे कुछ लोगों ने पैसे ठगे थे।
पैसे दोगुना करने के लिए दिए थे 20 हजार
राजीव उनकी बातों में आ गया और 10 हजार रुपये अपन दोस्त रतन निवासी खड़क मंगोली से उधार लिए और 8 हजार रुपए गल्ले से निकाले। इसके अलावा दो हजार रुपये अलग से निकाले, जिसे घर में बने मंदिर मे रखा था। 20 हजार रुपये इकट्ठा करके बाबा को दे दिए। बाबा ने कुछ देर बाद उसे एक रूमाल में बंधे दो गठड़ी कुछ देर मंत्र पड़ने के बाद लौटा दिए। इससे पहले बाबा ने उसके ऊपर 500/500 रुपये के नोट दिखाए। बाबा ने कहा कि यह रुपये अपने घर मे बने मंदिर में रखने के बाद सुबह-शाम पूजा करने के 10 दिन बाद देखना।
विज्ञापन
सेक्टर-7 थाना पुलिस ने किया था केस दर्ज
बाबा के दिए पैसे लेकर वह दुकान पर पहुंचा। दुकान पर उसका दोस्त आकाश निवासी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला मिला, जिसको उसने सारी बात बताई। आकाश ने कहा कि कुछ लोग इस प्रकार ठगी करते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। दोस्त के कहने पर पैसों को उसके सामने खोलकर चेक किया तो दोनों गट्ठी मे 500/500 रुपए के ऊपर नीचे एक-एक नोट कुल चार नोट लगे थे और बीच मे कागज के टुकड़े थे। इसके बाद वह सेक्टर-1 पहुंचा, लेकिन तीनों लोग वहां से जा चुके थे। इस मामले में सेक्टर-7 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।