फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The flow of Sri Krishna's pastimes resonated in Agarwal Bhawan.

Panchkula News: अग्रवाल भवन में गूंजी श्रीकृष्ण लीलाओं की रसधारा

Sun, 11 Jan 2026 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The flow of Sri Krishna's pastimes resonated in Agarwal Bhawan.
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में श्रीराम सेवादार ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने छठे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और रास लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने आचरण से समाज को प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश दिया है। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन 11 जनवरी, रविवार को होगा। समापन अवसर पर सुबह 10 बजे राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed