{"_id":"6ae7a135e0705d0a9e008454","slug":"the-festival-of-ahoi-ashtami-was-celebrated-with-devotion-and-joy-in-rural-areas-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-143279-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास से मनाया अहोई अष्टमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास से मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। क्षेत्र के गांवों में अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर महिलाओं ने अपनी संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर निराहार व्रत रखा।
इस अवसर पर महिलाओं ने शाम को घरों की दीवारों पर अहोई माता की तस्वीर स्थापित कर अक्षत, रोली और दूध आदि से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद अहोई माता को भोग लगाकर व्रत कथा का पाठ किया। रात्रि में तारों के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने अपने व्रत का पारण किया। पूरे दिन घरों में धार्मिक माहौल बना रहा।