फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The farmer accused the Krishi Vigyan Kendra of giving bad seeds

Panchkula News: किसान ने कृषि विज्ञान केंद्र पर खराब बीज देने का लगाया आरोप

Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The farmer accused the Krishi Vigyan Kendra of giving bad seeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शाहपुर कंडी के नजदीक गांव कोट के एक किसान ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खराब बीज देने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि खराब बीज के कारण आठ एकड़ में लगाई धान की फसल खराब हो चुकी है। इस किसान ने पंजाब सरकार और संबंधित विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है। उधर, इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर प्रशिक्षण डाक्टर विक्रम जीत सिंह ने कहा कि धार ब्लॉक में धान की फसल पर सफेद तेला ने हमला किया जिसके कारण फसल खराब हो रही है।
पीड़ित किसान गुर सिंह के अनुसार धान की फसल की बुआई के लिए उसने कृषि विज्ञान केंद्र से 131 एवं 132 परमल का बीज खरीदा था। किसान ने करीब डेढ़ माह पहले अपनी आठ एकड़ जमीन में धान के बीज की बुआई कर दी थी। खराब बीज होने की वजह से उसकी सारी की सारी फसल लगभग खराब हो चुकी है। उसकी दो एकड़ जगह अपनी है और बाकी की छह एकड़ उसने ठेके पर ली है। धान की फसल की बुआई पर अब तक उसका करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब उसकी सारी की सारी फसल खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से वह आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना कर रहा है। पीड़ित किसान ने इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र घोह के डॉक्टरों को भी बताया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको फसल में डालने के लिए दवा लिखवाई थी, जिसे उसने स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद जिंक और यूरिया डाला। उसकी फसल फिर खराब हो गई है। किसान ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए नहीं तो वह संबंधित विभाग पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में खेतीबाड़ी विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की टीमों ने गांवों में जाकर लोगों को जागरूक भी किया हैं। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से मिल रहे बीज में कोई भी खराबी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed