फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The family kept cooking on the ground floor, the thieves ran away with jewelry and cash

Panchkula News: परिवार ग्राउंड फ्लोर पर खाना बनाता रहा, गहने और नकदी लेकर चोर भागे

Sat, 05 Jul 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The family kept cooking on the ground floor, the thieves ran away with jewelry and cash
पंचकूला। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों में खाैफ नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। ताजा मामला सेक्टर-27 से सटे गांव जयसिंहपुरा का है। वीरवार शाम परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर खाना बनाने में व्यस्त थे। चोरों ने फर्स्ट फ्लोर पर अलमारी व लॉकर तोड़े और करीब 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर भाग गए। जब घर के मालिक का बेटा फर्स्ट फ्लोर के कमरे में गया तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

काम से लाैटने के बाद बेटा कमरे में गया तो चला चोरी का पता



जानकारी के मुताबिक घर के मालिक श्रवण सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह क्रेन ऑपरेटर है। वीरवार दोपहर करीब 3 बजे वह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर खाना बना रही थी। रात 6 बजे गुरप्रीत घर लौटा और जब वह फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े बदलने गया तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान गायब था।
विज्ञापन



पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे



चोरी की सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे पुलिस टीम, मसीन ऑफ क्राइम यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और चंडीमंदिर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मौके की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर थे चोर, टाइमिंग का रखा पूरा ख्याल


गुरप्रीत के रिश्तेदार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि यह वारदात उसकी मासी के घर में हुई है। चोर इतने चालाक थे कि उन्होंने दोपहर बाद 3 बजे के करीब घर में एंट्री की और शाम 8 बजे से पहले चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। न कोई शोर, न कोई तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। इससे साफ है कि चोर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे।



इलाके में फैली दहशत, पुलिस पर उठे सवाल



इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पिछले कुछ समय में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा गया है जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed