फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The families of the two youths who were hit by a truck will get a compensation of Rs 35.30 lakh

Panchkula News: ट्रक की चपेट में आने वाले दो युवकों के परिजनों को मिलेगा 35.30 लाख का मुआवजा

Tue, 09 Sep 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The families of the two youths who were hit by a truck will get a compensation of Rs 35.30 lakh
पंचकूला। ट्रक की चपेट में आए दो किशोरों के परिजनों को 35.30 लाख का मुआवजा मिलेगा। पहले हादसा एनएच-7 पर मौली गांव के पास 29 मई 2024 को हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले युवक मनु चौहान (20) की मां को मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) ने 17.35 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। मामले के अनुसार मनु चौहान 29 मई को सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनु को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल ने माना कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ। अदालत ने मनु की मां बबीता को 17.35 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया है। यह राशि ट्रक की बीमा कंपनी अदा करेगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेटा घर का सहारा था, उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। अदालत का यह फैसला उन्हें कुछ राहत देने वाला है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला 26 जुलाई 2024 का है। गांव बलवंती के पास सड़क किनारे जितेंद्र (16) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। एमएसीटी ने परिजनों की दायर याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने मृतक किशोर के परिजनों को 17.95 लाख मुआवजा देने का फैसला सुनाया। 26 जुलाई को हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदालत ने साफ किया कि हादसे के समय ट्रक का परमिट मान्य नहीं था। इसलिए बीमा कंपनी नहीं बल्कि चालक और मालिक को मुआवजा राशि अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed