फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The entire team of SIT surrounded Lawrence in questions, the shooters who attacked Moosewala are yet to reach

एसआईटी की पूरी टीम ने लॉरेंस को सवालों में घेरा, मूसेवाला पर हमला करने वाले शूटरों तक पहुंचना बाकी

Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The entire team of SIT surrounded Lawrence in questions, the shooters who attacked Moosewala are yet to reach
चंडीगढ़। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही पंजाब पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद पंजाब पुलिस की राह और आसान हो गई है, क्योंकि लॉरेंस से पूछताछ में राज्य पुलिस को नियमों के तहत नरम रुख भी अपनाना पड़ रहा था। सोमवार को मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी के सभी अधिकारियों ने मोहाली पहुंचकर लॉरेंस को एक साथ कई सवालों के घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसआईटी मूसेवाला पर हमला करने वाले सभी शूटरों का पता लगाने और हमले के बाद ये शूटर किन रास्तों से भागे हैं, की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में है। इस हत्याकांड में पंजाब पुलिस अब उन दोनों शूटरों को भी पूछताछ के लिए पंजाब लाने का प्रयास करेगी, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि मूसेवाला पर हमला करने वाले शूटरों में ये दोनों भी शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए दोनों शूटर कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ के साथी हैं, जिसने लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया। अब तक की जांच के बाद पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ को भी मुख्य साजिशकर्ता घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के रिमांड का छठा दिन था। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस मंगलवार को लॉरेंस का रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए उसे फिर से मानसा की अदालत में पेश करेगी। हत्याकांड की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed