फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Election Tribunal rejected the Chandigarh Bar Association election filled with flaws

खामियों से भरे चंडीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव को इलेक्शन ट्रिब्यूनल ने किया खारिज

Sat, 28 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Election Tribunal rejected the Chandigarh Bar Association election filled with flaws
चंडीगढ़। दिसंबर 2020 में हुए चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में खामियों के मद्देनजर इसे चुनौती देने वाली याचिका को मंजूर करते हुए इलेक्शन ट्रिब्यूनल ने इस चुनाव व पदाधिकारियों के चयन को खारिज कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने दैनिक क्रिया कलाप का निर्वहन करने के लिए अस्थायी समिति गठित करने के लिए आदेश को पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चेयरमैन को भेज दिया है।
विज्ञापन

चुनाव याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट नीरज हंस ने कहा था कि चुनाव के दौरान कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई। इस दौरान डाले गए वोटों की संख्या कुल मत डालने वाले मतदाताओं से भिन्न थी। हंस ने कहा कि वीडियोग्राफी में देखा जा सकता है कि कई वकीलों ने बार-बार मत डाले। मतदाताओं के मेंबरशिप कार्ड की भी जांच नहीं की जा रही थी। ट्रिब्यूनल ने इस मामले में वीडियोग्राफी का अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपने के लिए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया। सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद इलेक्शन ट्रिब्यूनल ने पाया कि तय नियमों के अनुसार चुनाव संपन्न नहीं हुआ और चुनाव में पारदर्शिता का अभाव था।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने आदेश में कहा कि वकीलों को क्रिमीलेयर और सभ्य वर्ग के रूप में देखा जाता है, लेकिन इस चुनाव में ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव भवन को मछली मंडी बना दिया गया था। वोट डालने आने और जाने का मार्ग एक ही था। बैलेट पेपर बांटने को भी सही प्रबंध नहीं किया गया था। ट्रिब्यूनल ने कहा कि इस चुनाव को खारिज करके दूसरी सभी बार एसोसिएशन को संदेश देना बेहद जरूरी है। इन टिप्पणियों के साथ ही ट्रिब्यूनल ने पदाधिकारियों का चुनाव खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल ने अब एक माह के अंदर चुनाव करवाने का आदेश दिया है। साथ ही दैनिक क्रिया कलाप प्रभावित न हो इसके लिए अस्थायी कमेटी गठित करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन को आदेश की प्रति भेज दी है।

ये होंगे कमेटी के सदस्य
बार काउंसिल के चेयरमैन मिंदरजीत ने आदेश जारी करते हुए अब अशोक कुमार शर्मा को अस्थायी समिति का चेयरमैन तथा कर्मजीत, मुनीष दीवान, विकास सागर और विकास कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। यह समिति बहुमत के साथ निर्णय लेते हुए दैनिक कार्यों को संपन्न करेगी। साथ ही चुनाव करवाने की जिम्मेदारी भी इस समिति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed