फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The driver jumped out of the car as smoke started coming out of the bonnet, and the car burst into flames within moments.

Panchkula News: बोनट से धुआं निकलते ही कार से कूदा चालक, चंद पलों में धधकी गाड़ी

Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The driver jumped out of the car as smoke started coming out of the bonnet, and the car burst into flames within moments.
परशुराम लाइट पाॅइंट पर सिग्नल के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू; आसपास के वाहनों तक पहुंचने से रोकी लपटें
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। परशुराम लाइट पाॅइंट के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिग्नल पर खड़ी चलती कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख चालक संदीप ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसके बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में आग ने कार के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते चालक के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया
पटियाला निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेने मनीमाजरा जा रहा था। परशुराम लाइट पाॅइंट पर ट्रैफिक सिग्नल के कारण उसने कार रोकी थी। इसी दौरान उसे कार के बोनट की ओर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति भांपते हुए वह तुरंत कार से बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं और तेजी से फैल गईं।
विज्ञापन


दमकल ने समय रहते बुझाई आग
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से लपटें आसपास खड़े वाहनों तक नहीं पहुंच सकीं और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
हादसे के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने और दमकल की कार्रवाई के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर व्यवस्था संभालकर यातायात को सुचारू कराया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed