फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The driver had a heart attack, the bus went out of control and entered the shop

Panchkula News: ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, बस बेकाबू होकर दुकान में घुसी

Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 02 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The driver had a heart attack, the bus went out of control and entered the shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। पीआरटीसी की बस के एक ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से बस बेकाबू होकर खाली प्लाट में बिजली का खंभा तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। यह बस जगरांव से रायकोट होते हुए मलेरकोटला से पटियाला जा रही थी। यह दुर्घटना रायकोट के ताजपुर चौक के समीप हुई। बस में करीब चालीस यात्री सवार थे, जिनको कोई नुकसान नहीं हुआ है। ड्राइवर जसवीर सिंह निवासी जलाल बठिंडा को दिल का दौरा पड़ गया था। जिसकी वजह से बस बेकाबू हो गई।

इस मामले में कंडक्टर लखविंदर सिंह निवासी संगरूर ने बताया कि सड़क किनारे पैदल जा रहे पति पत्नी और उनकी बेटी को बचाने के दौरान ड्राइवर जसवीर सिंह को दिल का दौरा पड़ गया। इस घटना में ड्राइवर जसवीर सिंह के मुंह पर चोट लगी है। जिससे काफी खून बह गया। घटनास्थल पर पहुंचे रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन की मदद से ड्राइवर, कंडक्टर और घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और घायलों को मेडिकल सुविधा देने के आदेश दिए। बताया जाता है कि ड्राइवर जसवीर सिंह को होश आ गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है | कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। सभी यात्रियों को इलाज के बाद विधायक द्वारा वाहनों का इंतजाम करके घरों को भेजा जा रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सड़क किनारे पैदल जा रहे पति पत्नी और उनकी छोटी बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed