{"_id":"67f19047f419aec004097476","slug":"the-dome-of-shri-kali-mata-mandir-will-be-made-of-ashtadhatu-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-121228-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अष्टधातु से बनेगा श्री काली माता मंदिर का गुंबद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अष्टधातु से बनेगा श्री काली माता मंदिर का गुंबद
विज्ञापन
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर के नवीनीकरण को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना हैं कि वह लंबे अरसे से इस मंदिर के भवन के नवीनीकरण की मांग कर रहे थे, जो कि अब पूरी होने जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काली माता मंदिर भवन के नवनिर्माण का शिलान्यास किया था। इस भवन का नवनिर्माण करीब चार करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। संवाद
दो चरणों में बनेगा
मंदिर के सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि इस मंदिर के भवन का नवनिर्माण कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मंदिर के पुराने भवन को डिमोलिश किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि गर्भगृह से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मंदिर परिसर को एक काॅरिडोर के रूप में बनाएंगे। इसमंदिर के गुंबद को अष्टधातु से निर्मित किया जाएगा और इसके ऊपर एक माता का झंडा भी लगाया जाएगा।