फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The district planner demolished DPC and road network in 4 illegally growing colonies

Panchkula News: जिला योजनाकार ने अवैध रूप से पनप रही 4 कॉलोनियों में डीपीसी एवं रोड नेटवर्क को किया ध्वस्त

Sat, 19 Apr 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The district planner demolished DPC and road network in 4 illegally growing colonies
पिंजौर। जिला नगर योजनाकार पंचकूला ने गांव कोना में एक कॉलोनी, लहरौंडी में एक कॉलोनी और गांव खोखरा में अवैध रूप से पनप रही दो अवैध कॉलोनियों में डीपीसी एवं रोड नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त किया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार पंचकूला संजय नारंग के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक योजनाकार पंचकूला सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार पंचकूला ने बताया कि इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने से पहले विभाग की ओर नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया जिस कारण विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण करने या कॉलोनी विकसित करने से पहले निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित की जाती है तो विभाग उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि विभाग से सीएलयु/लाइसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध कॉलोनियों में मकान या दुकान न लें, ताकि अनधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed