{"_id":"68dc26e8fb3dded1360e2785","slug":"the-deputy-commissioner-heard-12-complaints-and-resolved-many-on-the-spot-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19671-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उपायुक्त ने सुनीं 12 शिकायतें, कई मौके पर ही निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उपायुक्त ने सुनीं 12 शिकायतें, कई मौके पर ही निपटाए
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह सेक्ट -1 में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में 12 शिकायतें आई और अधिकतम का मौके पर ही निपटान किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा और मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।
गांव बुर्जकोटियां में बरसात की वजह से सरकारी स्कूल की दीवार गिरने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से तालमेल कर 11.03 लाख रुपये का एस्टीमेट पास करवा स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए।
मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर- 5 में स्थित मार्केट की एससीओ नंबर- 1 से 17 तक आने के लिए सीधा रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग पर उपायुक्त ने नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, रोड सेफ्टी समिति , संबंधित मार्किट और कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की 6 सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए। यह समिति रास्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में रिपोर्ट देगी।