फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The department swung into action and solved the problem by repairing the leakage in the pipeline

Panchkula News: हरकत में आया विभाग, पाइप लाइन की लीकेज को ठीक कर किया समस्या का समाधान

Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The department swung into action and solved the problem by repairing the leakage in the pipeline
बरवाला। खंड के गांव भरेली वासी पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान थे। ग्रामीण गुरमीत सिंह, कृष्ण कुमार, गुरचरण सिंह, प्रितपाल सिंह, हरप्रीत कौर, मनजीत कौर गुरमेलो देवी, चमन लाल, सतपाल सिंह, कमला देवी, गुरमीत कौर व अन्य ग्रामिणों ने अपनी पानी से संबंधित समस्या के बारे में बताते हुए कहा था कि उनके घरों में नलकूपों से मिट्टी युक्त गंदा पानी आ रहा है। ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे थे। ऐसे में गंदा पानी पीने से ग्रामीण पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में भी आ रहे थे। लेकिन विभाग शिकायत करने के बावजूद भी समस्या के समाधान के लिए कोई संज्ञान नहीं ले रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 6 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तुरंत विभाग के जेईई इंद्रजीत, कर्मचारी नरेंद्र मोदगिल व टेक्निकल कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर गली में दबी पुरानी पाइप लाइन में हो रही लीकेज को ठीक कर लोगों की गंदे पानी की समस्या का समाधान करवाया। इसके बाद लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करवाई। ग्रामीण अवतार सिंह, सतविंदर सिंह, लखविंदरसिंह, राजकुमार, बलविंदर कुमार, गुरमीत सिंह, प्रेम सिंह आदि ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed