{"_id":"685075d205a5002ed10afffc","slug":"the-dead-body-of-plywood-entrepreneur-naresh-tiwaris-daughter-in-law-was-found-in-the-river-panchkula-news-c-46-1-bth1001-107943-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दरिया से मिला प्लाईवुड उद्यमी नरेश तिवारी की पुत्रवधू का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दरिया से मिला प्लाईवुड उद्यमी नरेश तिवारी की पुत्रवधू का शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब के प्रसिद्ध प्लाईवुड कारोबारी नरेश तिवारी की पुत्रवधू सोनम (39) का शव शनिवार को गोइंदवाल साहिब दरिया से मिला। वे दो दिन पहले ब्यास दरिया में डूब गई थीं। उनकी चप्पल ब्यास दरिया के पुल पर मिली थी तब से उनकी तलाश की जा रही थी।
नरेश तिवारी विनटेक प्रीलैम और वीर्गो पैनल प्रोडक्ट्स नामक दो प्लाईवुड कंपनियों के मालिक हैं। उनका कारोबार जालंधर व होशियारपुर में है। नरेश तिवारी के अनुसार उनकी पुत्रवधू सोनम शनिवार से संदिग्ध हालात में लापता थी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू की थी, जिसके बाद उसका शव दरिया से मिला। तिवारी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू किसी पूजा के सिलसिले में अमृतसर के ब्यास में गईं थी। पांव फिसलने के कारण वह दरिया में बह गईं थी। सोनम अपनी सहेली के साथ ब्यास दरिया पर गई थी। उसकी सहेली कार में बैठी रही, लेकिन सोनम विसर्जन की सामग्री लेकर पुल पर चली गई। काफी समय तक वह कार में वापस नहीं आई। उसके बाद उसकी चप्पल पुल पर पड़ी मिली थी।
नरेश तिवारी ने बताया कि सोनम की शादी उनके बेटे मंदीप तिवारी के साथ हुई थी। रविवार को पूरा दिन उसकी तलाश जारी रही, लेकिन देर रात कहीं पता नहीं चला। आसपास के इलाकों सहित दरिया में भी तलाश की गई। गोइंदवाल साहिब में पुलिस ने सोनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सोनम का शव मिलने पर तिवारी के घर पर शहर के प्रमुख कारोबारियों का जमावड़ा लग गया। निकटवर्ती रिश्तेदारों के मुताबिक सोनम के दिमाग में रसौली थी, जिसकी वजह से वह परेशान चल रही थी। वह बीमार थी। इसी कारण वह कई पंडितों के पास गईं और उपाय करने लगीं। सोनम ने पति को आखिरी मैसेज आई लव यू का भेजा था।