फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The dead body of an elderly man returning after seeing a patient in PGI was found near a taxi stand.

Panchkula News: पीजीआई में मरीज को देखने के बाद लौट रहे बुजुर्ग का शव टैक्सी स्टैंड के पास मिला

Tue, 10 Dec 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The dead body of an elderly man returning after seeing a patient in PGI was found near a taxi stand.
पिंजौर। पीजीआई में दाखिल मरीज को देखने के बाद रविवार देर शाम टैक्सी से पिंजौर लौट रहे बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। अब्दुल्लापुर पिंजौर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग श्रवण कुमार ने अपनी बेटी को बताया था कि वह टैक्सी में बैठ चुका है और आधे घंटे में वापस पहुंच जाएगा। श्रवण कुमार आधे घंटे में घर तो नहीं पहुंचा परंतु सोमवार की सुबह उसका शव पिंजौर बस स्टैंड के समीप बने टैक्सी स्टैंड के पास झोपड़ीनुमा जगह में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन रमेश कुमार ने बताया कि श्रवण कुमार की बहन का पोता पीजीआई में दाखिला था। उसे देखने के लिए वे घर से करीब तीन बजे पीजीआई जाने के लिए निकले। पीजीआई पहुंच कर वे करीब साढ़े छह बजे वापस पिंजौर आने के लिए चले। शाम करीब सात बजे श्रवण कुमार ने बेटी को मामले की जानकारी दी। जब वे 9 बजे तक भी वापस घर नहीं पहुंचे तो उसकी बेटी ने दोबारा फोन किया परंतु फोन बंद आया। उसके बाद उन्होंने श्रवण कुमार को हर जगह खोजना शुरू कर दिया परंतु उन्हें सोमवार की सुबह श्रवण कुमार के मौत की सूचना मिली। परिजनों ने श्रवण कुमार की हत्या की आशंका जताकर कहा कि उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। मामले में थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed