फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The data of the survey of income of poor families will be updated through the app

एप के जरिए अपडेट होगा गरीब परिवारों की आय के सर्वे का डाटा

Thu, 05 Aug 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The data of the survey of income of poor families will be updated through the app
चंडीगढ़। हरियाणा के बेहद गरीब परिवारों की आय के सर्वे का डाटा एप के जरिये अपडेट होगा। पात्र परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए 6 विभागों की टीमें संयुक्त रूप से कम करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को अति गरीब परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के एप एवं वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

योजना के तहत 6 विभागों की संयुक्त टीमें अंत्योदय परिवारों के साथ संवाद कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए योजनाओं का चयन करेंगी। इस कार्य के लिए एप का प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य अति गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान करना है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है। इस वर्ष प्रदेश के 1 लाख अति गरीब परिवारों की पहचान कर उनकी आमदनी सालाना एक लाख करने के उपाय करने हैं। योजना के तहत कौशल विकास, स्वरोजगार और वेतन रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जाएगा। इसके जरिए न्यूनतम वार्षिक आय शुरू में 1 लाख रुपये और बाद में 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed