फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The crime branch brought three operatives of the Lawrence Bishnoi gang who stole the car on production.

कार चुराने वाले लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन गुर्गों को क्राइम ब्रांच प्रोडक्शन पर लाई

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The crime branch brought three operatives of the Lawrence Bishnoi gang who stole the car on production.
पंचकूला। लारेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच-26 की टीम झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों ने जिले से चार लग्जरी गाड़ियां चोरी की थी। इसमें एक स्कॉर्पियो और इनोवा शामिल है। आरोपियों की पहचान मनोज बक्करवाला दिल्ली, राजस्थान के बाड़मेर निवासी प्रकाश बाडमेर और अमित पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कालका अदालत मेें पेश कर आठ दिन के रिमांड लिया है। पिछले दिनों बहादुरगढ़ एसटीएफ ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपी लारेंस बिश्नोई गिरोह के गुर्गे हैं। पूछताछ में पंचकूला से चोरी की गई गाड़ियों का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

गाड़ी का अगला शीशा तोड़कर करते थे चोरी
सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज सिंघराज ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी की उन्होंने गाड़ियां किसको बेचनी थी। उन्होंने टैंपरिंग और नकली आरसी कहां से बनवाई। पुलिस आरोपियों से चोरी की गई गाड़ियां भी रिकवर करेगी। उन्होंने बताया कि अमित रेकी करता था। इसके बाद कार का अगला शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ओएलएक्स पर समान गाड़ियों की डिटेल चेक करते थे। इसके बाद एम. परिवहन एप से इंजन नंबर और चेसिस नंबर प्राप्त करके चोरी की हुई गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर पंचिंग करवाते थे।
विज्ञापन

सेक्टर-20, 21, 12 व पिंजौर से चोरी की थी गाड़ियां
सेक्टर-20 स्थित गांव कुंडी में रात के समय आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर फरार हो गए थे। गाड़ी मालिक जसविंदर सिंह सुबह उठे तो उन्होंने गाड़ी नहीं देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पिंजौर में आरोपी महज पांच मिनट के अंदर ही स्कॉर्पियो चोरी कर फरार हो गए थे। शिव शक्ति कॉलोनी, पिंजौर निवासी जतिंद्र कुमार ने बताया था कि उनके पास स्कॉर्पियो गाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शाम करीब सात बजेे गाड़ी घर के पास ही खड़ी की थी। शिकायतकर्ता सुबह करीब आठ बजे उठे और उन्होंने गाड़ी को जाकर देखा तो गाड़ी उस जगह पर नहीं थी। आरोपी सेक्टर-21 स्थित घर के बाहर से चोर केवल छह मिनट के अंदर ही स्कॉर्पियो चोरी कर फरार हो गए थे। असीर शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी सेक्टर-12 से इनोवा कार चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed