फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The craze of mango lovers continues, buyers are taking mangoes home after tasting it

Panchkula News: आम के दीवानों की दीवानगी बरकरार, किस्में देखकर घर ले जा रहे खरीदार

Sun, 06 Jul 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The craze of mango lovers continues, buyers are taking mangoes home after tasting it
पिंजौर। तीन दिवसीय मैंगो मेल के दूसरे दिन शनिवार को भी आम के दीवाने आमों की विभिन्न किस्में देखने के लिए यादविंद्रा गार्डन में पहुंच रहे हैं। यहां पर पहुंचे लोग अलग-अलग किस्म के आमों का स्वाद ले रहे हैं और साथ ही खरीदारी करके अपने घर ले जा रहे हैं। आम का स्वाद चखने वाले लोगों ने यहां पर न केवल आम के अलग-अलग रंग, आकार और वजन में विविधता देखी बल्कि आम बिक्री स्टॉल से उन्होंने आम खरीदे। यहां पर मैंगो मेले में करीब 500 विभिन्न प्रकार के आम सजाए गए हैं। इनमें लोकप्रिय किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, तोतापुरी, हापुस, हिमसागर, सिंधु और रसपुरी आदि विभिन्न प्रकार की किस्में हैं।
विज्ञापन

यादविंद्रा गार्डन पहुंचने वाले पर्यटकों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाने के साथ-साथ लोक नृत्य कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। इसके अलावा यहा पहुंचे स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रस्तुति दी। यहां पर बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मैंगो मेला देखने पहुंचे पर्यटक एसपी कोठारी ने बताया कि मैंगो मेले में उन्होंने आमों की विभिन्न किस्मों को देखा। इससे पहले उन्होंने एक ही जगह पर आम की विभिन्न प्रकार की इतनी ज्यादा किस्में नहीं देखी। इसके अलावा रवि ने बताया कि वे हर बार मैंगो मेला देखने आते हैं और उन्हें हर बार कुछ नया देखने को मिलता है जिसे देखकर वे रोमांचित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed