{"_id":"68a4c69b917998240e06b1d5","slug":"the-councilor-sent-a-complaint-letter-to-the-executive-engineer-regarding-the-water-problem-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-125946-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पानी की समस्या को लेकर पार्षद ने कार्यकारी अभियंता को भेजा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पानी की समस्या को लेकर पार्षद ने कार्यकारी अभियंता को भेजा शिकायत पत्र
विज्ञापन
कालका। नगर परिषद के अन्तर्गत आने वाले वार्ड नंबर छह में लोगों को पेश आ रही पानी की समस्या को लेकर पार्षद महेश शर्मा टिंकू ने कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ विभाग को एक शिकायत पत्र भेजा है।
पार्षद टिंकू ने बताया कि कालका में पिछले लंबे समय से शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं उनके वार्ड नंबर छह में करीब दो वर्षो से यह समस्या बनी हुई है। उनके वार्ड के कई भागों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जाती है। पिछले कुछ समय से वार्ड के कुछ एरिया में तो दस-दस दिन तक पानी नहीं आया है। ऐसे में
वार्डवासी धरना प्रदर्शन करने को तैयार
लोग पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। जब भी संबंधित अधिकारियों से पानी न आने का मुख्य कारण पूछा गया तो बताया जाता है कि मोटर खराब है, ठीक होने के लिए भेजी गई है। आज तक विभाग स्टैंड बॉय में मोटर नहीं रख पाया है। इसके साथ ही उनके एरिया में पानी का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। पार्षद ने बताया कि पानी की किल्लत से वार्डवासी इतने परेशान हैं कि धरना प्रदर्शन करने को तैयार बैठे हैं।