फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The conference will be historic if Panna Pramukhs of the state gather: Chief Minister

प्रदेश के पन्ना प्रमुख एकत्रित हो जाएं तो ऐतिहासिक होगा सम्मेलन : मुख्यमंत्री

Mon, 10 Jul 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
The conference will be historic if Panna Pramukhs of the state gather: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालका। कालका में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा में 232 बूथ हैं, अगर एक बूथ पर 15 पन्ना प्रमुख हों तो यह संख्या 3,480 बनती है। अगर 90 विधानसभा की ऐसी तैयारी हो तो यह संख्या तीन लाख से ऊपर जाती है। यदि प्रदेश का पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो तो कट-कटाकर भी उसमें अगर ढाई लाख पन्ना प्रमुख भी पहुंच जाएं तो यह ऐतिहासिक सम्मेलन हो जाएगा जोकि पहले कभी न हुआ था न होगा। उन्होंने सभी से बूथ नंबर और पन्ना नंबर याद रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। 2019 में इसे रिपीट किया गया। इसी प्रकार हरियाणा में भी 2014 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। 2019 में थोड़ी सी कमी रह गई थी। इस कमी को पूरा करने के लिए समझौता करना पड़ा और उस समझौते का परिणाम आप सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े 12 लाख राशन कार्ड एक ही समय में बने हैं।



भारी संख्या में लोगों को देख गदगद हुए शिक्षामंत्री

शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि बरसात के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने गदगद कर दिया है। गुजरात चुनाव में 156 सीटें जीतीं, गुजरात में पन्ना प्रमुख कामयाब हुए। यह पन्ना प्रमुख की ताकत है। अब किसी जाति या परिवार के सगे संबंधियों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए विकास हो रहा है। जनता के लिए काम करने वालों के साथ सीएम है, चाहे वो किसी भी पार्टी का विधायक है। आज कोई भी लड़की 20 किलोमीटर दूर शिक्षा ग्रहण करने नहीं जाती उसे रास्ते में ही काॅलेज मिल रहा है।
विज्ञापन



फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मनोहर लाल
पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 2014 से अब तक करीब नौ वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर ने जो काम किए वह कोई नही करवा पाया। लतिका ने रतनलाल कटरिया को भी मंच से याद किया। सीएम ने बाईपास, आरयूबी, आरओबी बनवाने के साथ ही नगर परिषद को 100 करोड़ दिए, स्कूल अपडेट किए, रायपुररानी को पिछड़ा क्षेत्र घोषित कर उद्योग लगाए, काॅलोनियां नियमित की जा रही हैं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया, जिला प्रभारी संजय शर्मा, दीपक शर्मा, संजय आहूजा, अच्छर पाल चौधरी, किशोरी शर्मा, नरेश सैन, संजीव कौशल, जसबीर सिंह जस्सा, इंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed