फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The company that is negligent in the renovation of the community center will be blacklisted.

Panchkula News: सामुदायिक केंद्र की रेनोवेशन में लापरवाही बरतने वाली कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट

Thu, 20 Jun 2024 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
The company that is negligent in the renovation of the community center will be blacklisted.
महापौर कुलभूषण गोयल ने कंपनी की सिक्योरिटी जब्त करने के निर्देश दिएएनएच कंस्ट्रक्शन को नोटिस देकर सड़कों ठीक करवाने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने वार्ड नंबर 2 में विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-5 मनसा देवी कांप्लेक्स के सामुदायिक केंद्र की कुछ समय पूर्व ही करवाई रेनोवेशन पर महापौर ने नाराजगी जताई। रेनोवेशन के बाद भी काफी खामियां पाई गईं। कई जगह से पानी निकल रहा था। इसके अलावा रंग-रोगन भी अच्छा नहीं था। जिसके चलते महापौर ने संबंधित कार्य करने वाली कंपनी की सिक्योरिटी जब्त करने एवं उसे ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही महापौर ने सेक्टर 6 में एनएच कंस्ट्रशन की ओर से बनाई गई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि रिकाॅरपेटिंग के कुछ समय बाद ही कुछ जगह पर लुक निकल गई थी और क्वालिटी भी अच्छी नहीं थी। कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को एनएच कंस्ट्रक्शन को नोटिस देकर इन सड़कों को ठीक करवाने के निर्देश दिए। यदि वह सड़कें ठीक नहीं करता, तो उसकी सिक्योरिटी जब्त करने को कहा।

कुलभूषण गोयल ने एमडीसी सेक्टर 5 में ही बैडमिंटन हाल एवं वैंक्वेट हाल नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर 2 के तहत पड़ने वाले सेक्टर 5 एमडीसी और सेक्टर 6 में 4 करोड़ रुपये की लागत से 16 कार्य चल रहे हैं। कुलभूषण गोयल ने सेक्टर 6 में शौचालय की मेंटेनेंस, सेक्टर 5 और 6 से सेक्टर 6, 1, 6 और सेक्टर 7 तक लग रही रेलिंग, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी नंबर 1 सेक्टर 5 मनसा देवी परिसर में शौचालय की रिपेयरिंग, पेट्रोल पंप सेक्टर 5 मनसा देवी कांप्लेक्स के पास पार्क कंस्ट्रक्शन, गणेश मंदिर के पास पार्क निर्माण, मकान नंबर 531 सेक्टर 6 के पास पार्क रिपेयर और रिनोवेशन, सेक्टर 6 के पार्क, रोड गली, ग्रिल का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त मनसा देवी सिंहद्वार से रेड बिशप लाइट तक कार्य साइकिल ट्रैक्स एवं फुटपाथ का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस कार्य पर 80 लाख रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर पार्षद सुरेश वर्मा, डीएमसी अपूर्व चौधरी, संबंधित एक्सईएन, एसडीओ एवं जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed