फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The community center built worth Rs 5.5 crore is equipped with table tennis room, library and gym

Panchkula News: टेबल टेनिस रूम, लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्था से सुसज्जित है साढ़े पांच करोड़ से बना सामुदायिक केंद्र

Fri, 27 Oct 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The community center built worth Rs 5.5 crore is equipped with table tennis room, library and gym
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-15 में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को किया। इंडोर खेल मैदान और जिम की सुविधा से सुसज्जित इस सामुदायिक केंद्र का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के नाम से किया गया है। इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल और स्थानीय पार्षद जय कौशिक भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण से सेक्टर-15 निवासियों की पुरानी मांग पूरी हुई है।
उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र लोगों की सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इंडोर खेल गतिविधियों में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र के हाॅल में एसी की सुविधा तीन माह के अंदर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सामुदायिक केंद्र में टेबल टेनिस रूम, लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्था भी की गई है। विस अध्यक्ष ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने पर उनका विशेष फोकस रहा है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सेक्टर में एक छोटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रिचा राठी, उप नगर निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, एक्सईएन प्रमोद कुमार, एसडीओ अजय गौतम, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सुरेश वर्मा, रितु गोयल, हरेंद्र मलिक, राकेश वाल्मीकि, सुनीत सिंगला, ओमवती पूनिया, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक और संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed