{"_id":"695acdd4a1ffda966c0446cb","slug":"the-colonies-are-dark-there-are-no-streetlights-people-are-troubled-by-the-negligence-of-the-municipal-council-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-131287-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालोनियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें नहीं<bha>;<\/bha> नगर परिषद की लापरवाही से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालोनियों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें नहीं<bha>;</bha> नगर परिषद की लापरवाही से लोग परेशान
विज्ञापन
हर बैठक में उठता है मुद्दा, कार्रवाई शून्य; महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। शहर की विभिन्न कालोनियों सहित अधिकांश इलाकों में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की हर बैठक में स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन अब तक इन्हें लगाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कालोनियों में अंधेरा रहने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही अंधेरे के कारण आवाजाही मुश्किल हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
इसके अलावा अंधेरा होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने का भी डर बना रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि शहर की विभिन्न कालोनियों में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।