फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city is immersed in darkness, it feels scary to walk

Panchkula News: अंधेरे में डूबा शहर, चलने में लगता है डर

Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The city is immersed in darkness, it feels scary to walk
स्ट्रीट लाइट व मुख्य लाइटें खराब होने से शहरवासी परेशान, हादसों की रहती है आशंका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में नगर निगम भले ही सभी जगह जल्द स्ट्रीट लाइटें और मुख्य लाइटें ठीक करने के दावे कर रहा हो लेकिन अमर उजाला के रिएलिटी चेक में पूरा शहर अंधेरे में डूब हुआ मिला। लोगों को रात के अंधेरे में चलने में डर लग रहा है। ऐसे में हादसों की अशंका भी बढ़ जाती है। यह दिक्कत मुख्य सेक्टरों सहित घग्गर पार के सेक्टरों में भी बनी हुई है।
शहर की सड़कों में रात के वक्त ब्लैकआउट जैसा माहौल दिखता है। लोगों को अंधेरे में सड़कों पर चलने में डर लगता है। शहर के सेक्टर -1 डीसी ऑफिस से महज कुछ दूरी पर माजरी चौक पर भी अंधेरा है। इसके अलावा शहर में रात आठ से 12 बजे तक अमर उजाला ने शहर की सड़कों के हालात जांचे। इसमें कई जगह पर लाइटें बंद मिलीं। लाइटें न जलने से कई बार स्नैचर और चोर वारदात अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में बंद हैं स्ट्रीट लाइटें
अमर उजाला की टीम रविवार को रात 9 बजे जब सेक्टर -15/16 डिवाइडिंग रोड पर पहुंची तो स्ट्रीट लाइट बंद मिली। अधिक अंधेरा होने से लोग इस रास्ते से आने जाने से डर रहे थे। इसके अलावा शहर के सेक्टर -12ए, 14 और 15 के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट बंद मिली। नगर निगम पर इनका जिम्मा है। इसके अलावा शहर के इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2 में कई सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। शहर के सेक्टर-20 के फ्लाईओवर के नीचे भी अंधेरा छाया रहा। वहीं सेक्टर-19 गांव कुंडी रोड पर भी अंधेरा मिला। घग्गर पार एरिया के सेक्टर -23, 24, 25 के रोड और पार्क में अंधेरा छाया रहा। यहां की स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकी हैं। इस कारण लोग घर से निकलने में अनसेफ महसूस कर रहे हैं। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैयर ने कहा कि सभी जगह शहर की लाइटें दुरुस्त नहीं हैं। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
शहर में स्ट्रीटें लाइट ठीक करने के लिए साढ़े पांच करोड़ का बजट एक हफ्ते पहले पास हुआ है। जल्द ही सभी लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा। अगर इसे दस दिन में नहीं किया गया है तो संबंधित एरिया के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed