फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The city became a pond due to 40 minutes of rain

40 मिनट की बारिश से शहर बना तालाब

Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The city became a pond due to 40 minutes of rain
पंचकूला। तेज धूप के बाद शुक्रवार शाम को अचानक आए बादल शहर में 40 मिनट बरसे। इस दौरान शहर की सड़कों पर दो-दो फुट पानी भर गया। अचानक शाम को पांच बजे हुई बारिश से कार्यालयों से घर जाने वाले लोग जगह- जगह फंस गए। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों और दो पहिया वाहन चालकों को हुई। सेक्टर-19 समेत कई सेक्टरों के घरों में पानी घुस गया। बारिश बंद होने के दो घंटे बाद तक शहर से पानी की निकासी नहीं हो सकी। थोड़ी देर की यह बारिश शहरवासियों के लिए आफत बन गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे हल्की बारिश हुई थी। उसके बाद निकली तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई और लोगों का बुरा हाल हो गया। शाम को साढ़े चार बजे आसमान में बादल छाए और 4:50 पर बारिश शुरू हो गई। जोरदार बारिश के कारण शहर के सेक्टर-14, 15, 19, 20, 12, 6, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, अभयपुर, अमरटैक्स चौक, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में भारी जलभराव हो गया। सेक्टर-19 में तो पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

बरसाती नाले का पुल गिरा
इंदिरा कॉलोनी में बरसाती नाले पर बना पैदल पुल गिर गया। पानी के तेज बहाव से मिट्टी कट गई और यह पुल गिर गया। लोगों का कहना है कि इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया था, पर ध्यान नहीं दिया गया। दूसरी ओर सेक्टर-20 में एक पेड़ गिरने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। सेक्टर-19 अंडरपास में पानी भरने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक उसी में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed