फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Chief Minister kept pressing the remote control: a straw was used to light the fire

मुख्यमंत्री दबाते रहे रिमोट : फूस से लगाई आग

Fri, 03 Oct 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister kept pressing the remote control: a straw was used to light the fire
पंचकूला। शालीमार ग्राउंड में वीरवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण परिवार के पुतलों का दहन देखने के लिए 60 हजार से
विज्ञापन

अधिक लोग पहुंचे थे। इस दौरान लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। शाम करीब 5.35 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दशहरा ग्राउंड पहुंचे। सीएम ने रिमोट दबाया तो कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धूूं-धूं कर जल उठे। इसके बाद सीएम रिमोट दबाते रहे चार मिनट तक रावण का 180 फीट ऊंचा पुतला नहीं जला।
,पुतला बनाने वाले कारीगर को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद भी पुतला नहीं जला। इसके बाद पराली से रावण के पुतले को आग लगाई गई। इसके बाद भी रावण का पुतला आधा ही जला। इसके बाद सीएम समारोह से निकल गए। रात करीब आठ बजे तक रावण का पुतला जलाने की कोशिश जारी थी। बीच-बीच में माइक से अनाउंसमेंट होती रही कि यह शिव के भक्त थे, इनका पुतला इतनी आसानी से जलेगा नहीं। इस अनाउंसमेंट पर ग्राउंड में मौजूद दर्शक ठहाके लगाने लगे। दोपहर से पहुंचे लोग दशहरा मैदान में सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन

इससे पहले दशहरा ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट दशहरा कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल और महासचिव संदीप गुप्ता ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में रावण दहन के अवसर पर उपस्थित लोगों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देकर कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देकर माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेमजी गोयल, श्री श्री 108 महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि रावण को ज्ञान का अभिमान था जबकि राम को उसके अभियान का ज्ञान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों फंसे रहे लोग, शालीमार ग्राउंड के चारों तरफ थीं गाड़ियां ही गाड़ियां
जाम में सीएम नायब सिंह सैनी की गाड़ी भी कुछ समय के लिए रुकी, मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाली

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में वीरवार शाम को रावण दहन को देखने पहुंचे हजारों लोगों की वजह से जाम लग गया। जाम में शालीमार चौक के पास सीएम नायब सिंह सैनी की गाड़ी को भी कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। करीब 180 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली सहित आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। भीड़ की वजह से शालीमार ग्राउंड और आसपास की सड़कें खचाखच भर गईं थीं। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए वीरवार दोपहर से ही लोग शालीमार ग्राउंड में पहुंचने शुरू हो गए थे।

सेक्टर-5 से लेकर सेक्टर-10 तक, सेक्टर-10 से सेक्टर-8 शालीमार चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़कों पर दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के कारण कई वाहन चालक और परिवार अपने बच्चों के साथ घंटों तक परेशान रहे। शहर की मुख्य सड़कों की स्थिति इतनी विकराल हो गई कि कुछ समय के लिए लोगों को अपने वाहन वहीं रोकने पड़े। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत की। धीरे-धीरे जाम को खोला गया और देर शाम तक वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। हालांकि पुलिस ने बाद में राहत पहुंचाते हुए वाहनों को एक-एक कर बाहर निकालकर रास्ते साफ कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed