फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The Chairman of the Vis asked for an answer to the CM announcements

सीएम घोषणाओं को सिरे नहीं चढ़ाने पर विस अध्यक्ष ने मांगा जवाब

Thu, 27 May 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Chairman of the Vis asked for an answer to the CM announcements
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की घोषणाओं को सिरे चढ़ाने में हुई लेटलतीफी पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अफसरों से जवाब मांगा है। मामला पंचकूला के विकसित किए जानी वाली पुनर्वास परियोजनाओं और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ा है। विधानसभा अध्यक्ष ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की ताजा स्थिति जानने के लिए बुधवार को विधानसभा सचिवालय में एचएसवीपी के अधिकारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

बैठक में पंचकूला को सेक्टर-20, पीरमुच्छला के रास्ते एयरपोर्ट को जोड़ने वाले फ्लाईओवर, खड़क मंगोली, राजीव कॉलोनी और इन्दिरा कॉलोनी के विकास, सेक्टर एक से 12ए तक जाते प्राकृतिक नाले के सौंदर्यीकरण, भैंसा टिब्बा में हो रहे अतिक्रमण पर व्यापक चर्चा हुई। सेक्टर 20 के फ्लाईओवर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2016 में घोषणा की थी।
विज्ञापन

बैठक में ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा इस पर संज्ञान लेने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव एके सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट फरीदाबाद के बड़खल व सूरजकुंड वाली रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस पर गुप्ता ने कहा कि 5 साल भी यह प्रोजेक्ट क्यों नहीं सिरे चढ़ाया जा सका। अधिकारियों ने कहा कि प्रोजेक्ट बड़ा होने के कारण इसमें समय लग रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द इसे पूरा करवाने के लिए प्रयत्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने एमडीसी 6, 7, 8 सेक्टर 16, 17, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और सेक्टर 2, 4, 12 और 12ए से गुजरने वाले प्राकृतिक नाले के लंबित पड़े काम पर भी तल्ख दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी हर बार इस नाले के सौंदर्यीकरण का आवश्वासन देकर लौटते हैं, लेकिन लंबा अरसा बीतने के बावजूद तक काम भी शुरू नहीं हुआ। इस पर अजीत बालाजी जोशी ने 15 जून तक इन नालों के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन करने का आश्वासन दिया।

बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बिक्री न होने का मसला भी उठा। विस अध्यक्ष ने इनके रेट तर्कसंगत और मार्केट की मांग के अनुसार तय करने के निर्देश दिए। पंचकूला में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लगभग एक हजार करोड़ रुपये की भूमि पर कब्जों पर भी विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जवाब मांगा। इन जगहों पर झुग्गियां, शराब के ठेके और रेहड़ी-फड़ी इत्यादि लगाकर कब्जे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं, जो भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। वहीं, एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बनाए गए सभी सामुदायिक केंद्र नगर निगम को सौंप दिए हैं। भविष्य में इनका रखरखाव और संचालन निगम ही करेगा। बैठक में पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed