फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The central team took information about the services being provided in the state

Panchkula News: केंद्रीय टीम ने प्रदेश में दी जा रही सेवाओं की ली जानकारी

Sat, 28 Dec 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The central team took information about the services being provided in the state
पंचकूला। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने जिले के कई कार्यालयों का दौरा कर नागरिकों को सेवा अधिकार अधिनियम के तहत दी जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार से अवलोकन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सेक्टर-16 में अंत्योदय सरल केंद्र, बिजली वितरण निगम कर्मिशियल बैंक ऑफिस व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में नागरिकों को दी जा रही सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा सदस्यों ने राइट टू सर्विस कमिशन में सेवा अधिकार अधिनियम के तहत लाभपात्रों एवं अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनकी प्रजेंटेशन भी देखी। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर हरियाणा में करीब 35 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इन्हें राइट टू सर्विस कमिशन के तहत 21 सेवाएं निर्धारित अवधि में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उपभोक्ताओं के गलत बिल का निपटारा भी कमर्शियल बैक ऑफिस पंचकूला के माध्यम से आसानी से किया जाता है। इस केंद्र में करीब 16000 बिलों की शिकायतों का हर माह निवारण किया जाता है। इस प्रकार हर शिकायत का समाधान करीब एक या दो दिन में सुनिश्चित कर उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी मानव मलिक ने बताया कि एचएसवीपी द्वारा 37 सेवाएं राइट टू सर्विस कमिशन के दायरे में लाकर दी जा रही है। केवल एक क्लिक के माध्यम से उपभोक्ता अपने मकान आदि की सभी प्रकार की सेवाओं और बकाया आदि की जानकारी ले सकता है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed