फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The center at Sector 12A has been named Swami Vivekananda Community Center

सेक्टर 12ए स्थित केंद्र का नाम स्वामी विवेकानंद सामुदायिक केंद्र रखा

Tue, 05 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The center at Sector 12A has been named Swami Vivekananda Community Center
पंचकूला। सेक्टर 12ए स्थित सामुदायिक केंद्र को अब स्वामी विवेकानंद सामुदायिक केंद्र के नाम से जाना जाएगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनकी पुण्यतिथि पर इसकी घोषणा कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का करीब सवा सौ वर्ष पूर्व दिया संदेश ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने युवाओं को ‘मेहनत करो और भगवान पर भरोसा रखो’ का मूल मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि डर से भागे नहीं बल्कि उसका सामना करें। इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान व्यक्तित्व के धनी थे। आज का युवा उनके दिखाए मार्ग पर चल कर अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के निर्देशानुसार पंचकूला के सभी सामुदायिक केंद्रों का नाम देश के शहीदों और महापुरुषों के नाम पर रखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यह 9वां सामुदायिक केंद्र है। आने वाले समय में बाकी बचे सामुदायिक केंद्रों का नाम भी ऐसी महान विभूतियों के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शहीद भगत सिंह जागृति मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह, पार्षद गुरमेल कौर, हरेंद्र मलिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed