{"_id":"61d89a69a7417c3d0b3d2455","slug":"the-brakes-of-the-middle-road-bus-failed-the-driver-s-understanding-saved-the-lives-of-25-passengers-pkl-office-news-pkl438629410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ ने बचाई 25 सवारियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ ने बचाई 25 सवारियों की जान
विज्ञापन
मोरनी। शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, मोरनी टिककर ताल रूट पर चलने वाली हरियाणा परिवहन की सिटी सर्विस बस मोरनी से पंचकूला वाया थापली होकर जा रही थी। इस दौरान अचानक बस की ब्रेक फेल हो गईं। चालक की सूझबूझ से 25 सवारियों से भरी बस 300 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा परिवहन की बस एचआर 68ए 9986 जैसे ही थापली गांव से थोड़ा पहले पहुंची तो समतल सड़क पर पहुंचने से पहले ही खतरनाक मोड़ पर बस के ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर को जब इस बारे पता चला तो उसने दो मोड़ क्रॉस किए लेकिन, आखिरी मोड़ खतरनाक होने के चलते बचाव दीवार में सटाकर बस को रोका लिया।
इलाके में चल रहीं खटारा बसें
इलाके की सड़कों पर हरियाणा परिवहन की खटारा बसों का लगातार चलना जारी है। कई बसें जोकि पहाड़ी इलाके के हिसाब से कंडम हो चुकी हैं उन्हें जबरदस्ती सड़कों पर चलाया जा रहा है। ऐसे में हादसों की संभावना बनी रहती है। इससे अलग बसों में जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं रहते हैं। इस पर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। बस में रोजाना सफर करने वाली सवारियों हनी वर्मा, अभिषेक शर्मा, रमेश, लेख सिंह आदि ने बताया कि सप्ताह में कई बार बस खराब हो चुकी ह़ै। वहीं, कई बार हादसा होने से टला है।