फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The body of a young man who went to take medicine was found in a car near the brick-kiln

दवाई लेने गए युवक का शव ईंट-भट्ठे के पास एक कार में मिला

Tue, 30 Jun 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went to take medicine was found in a car near the brick-kiln
पिंजौर। पिंजौर के गांव चरनिया खेड़ावाली रोड पर ऑल्टो कार में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। सूचना मिलने पर पिंजौर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय केशव निवासी गांव कड़वाना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत का कारण नशे का ओवरडोज बताया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजन अनमोल ने बताया कि वह रविवार की दोपहर पिंजौर आया था। केशव ने उससे कार मांगते हुए कहा कि उसकी तबियत खराब हो गई है। वह दवाई लाकर उसे कार वापिस कर देगा। अनमोल ने बताया कि उसने अपनी कार केशव को दे दी और वह रविवार करीब साढ़े 11 बजे दवाई लेने की बात कहकर घर से चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। अनमोल ने बताया कि जब शाम तक केशव घर नहीं आया तो उसने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार को उन्हें पिंजौर पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि उसकी कार चरनिया खेड़ांवाली रोड पर एक ईंट के भट्टे के पास खड़ी है। मौके पर आकर देखा तो कार में केशव की लाश थी। केशव की उसके घर के साथ ही करियाना की दुकान थी जिसे उसने बंद कर दिया था। अब वह कपड़े की दुकान खोलना चाहता था। मृतक के चेहरे पर खून था। उसके पैर में चप्पलें नहीं थीं परंतु पिछली सीट के नीचे चप्पलें पड़ी थीं। परिजनों ने शंका जाहिर की कि हो सकता है केशव की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन

- मौत के कारणों का अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। - नवीन, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed