{"_id":"6839df233565f4503f0c1493","slug":"the-barricade-was-installed-without-reflector-car-collided-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101322-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना रिफ्लेक्टर के लगा था बेरीकेड, कार टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना रिफ्लेक्टर के लगा था बेरीकेड, कार टकराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। चूड़चक्क में मोगा-लुधियाना हाईवे पर एक पुलिस नाके के पास दो कारें ओवरटेक करते समय पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड से टकरा गईं। रात के अंधेरे में बैरिकेड पर न कोई लाइट थी और न रिफ्लेक्टर। जिससे एक कार सीधे बैरिकेड से टकरा गई जबकि दूसरी कार बहा से बेरिकेड तोड़ कर निकल गई।
घटना के बाद बैरिकेड से टकराई कार चालक ने नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बात करने की कोशिश की, तो एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में पाया गया। नाके पर लगाए गए कुछ बैरिकेड में लाइट और रिफ्लेक्टर तो थे, लेकिन कुछ बैरिकेड बिना किसी रिफ्लेक्टर और लाइट के बिना बीच सड़क पर पड़े थे । पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस की इस लापरवाही से कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बीती रात की है, जिसमें ओवरटेक करते समय एक कार बैरिकेड से टकराई और मौके से फरार हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है कि बैरिकेड पर न लाइट थी न रिफ्लेक्टर, वह पूरी तरह गलत है। सभी बैरिकेड पर रिफ्लेक्टर और लाइट्स मौजूद हैं, स्थान पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।नशे की हालत में पाए गए पुलिसकर्मी का डोप टेस्ट कराया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।