{"_id":"693dd19f6b902ddffe0f07bf","slug":"the-alto-that-came-for-repair-was-parked-outside-the-garage-at-night-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130538-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रात को गैरेज के बाहर खड़ी थी रिपेयर के लिए आई ऑल्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रात को गैरेज के बाहर खड़ी थी रिपेयर के लिए आई ऑल्टो
विज्ञापन
सीसीटीवी में रुमाल बांधे युवक ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 में वाहनों की रिपेयर शॉप के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकानदार सुमित कुमार ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शक्ति एन्क्लेव ढकौली, पंजाब का निवासी है और सेक्टर-20 में वाहन रिपेयर का काम करता है। कुछ दिन पहले सेक्टर-20 निवासी दिनेश कश्यप अपनी मारुति ऑल्टो कार रिपेयर के लिए उसके पास छोड़कर गया था।
सुमित के अनुसार 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह कार को गैरेज के बाहर खड़ा कर घर चला गया। 5 दिसंबर की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो कार मौके से गायब थी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सामने आया कि एक युवक, जिसने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था, एक अन्य कार में मौके पर आया और रिपेयर के लिए आई ऑल्टो कार चोरी कर ले गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।