फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused who prepared a fake will for Rs 1.25 lakh was arrested.

Panchkula News: सवा लाख में जाली वसीयत तैयार करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 11:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The accused who prepared a fake will for Rs 1.25 lakh was arrested.
सेक्टर-2 पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया, संपत्ति हड़पने की थी साजिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 पुलिस ने पुश्तैनी संपत्ति हड़पने के लिए जाली वसीयत तैयार करवाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेठी लाल निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। उसने सवा लाख रुपये में जाली वसीयत तैयार करवाने का सौदा किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन शामिल था।
विज्ञापन

यह मामला यूके निवासी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रणजोध सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सेक्टर-2 स्थित उनकी पुश्तैनी संपत्ति उनके पिता महंगा राम के नाम 1996 में एचयूडीए से अलॉट हुई थी। इस पर जाली वसीयत के जरिए कब्जा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार जब उनके परिचित ने एचएसवीपी कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि संपत्ति रोहित नामक व्यक्ति के नाम दर्ज है। जांच में खुलासा हुआ कि 2008 की तारीख डालकर जाली वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पी गई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी रोहित कुमार निवासी फतेहाबाद को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि उसके पिता बंत राम, शिकायतकर्ता के पिता के मित्र थे और विदेश में रहते समय उन्होंने इस रिश्ते का फायदा उठाकर संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची।

जांच में यह भी सामने आया कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में वसीयत का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था, जिससे पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
वर्तमान में एएसआई निर्मल इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed