फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused who kidnapped the minor was arrested and sent to jail

Panchkula News: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी काबू, जेल भेजा

Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The accused who kidnapped the minor was arrested and sent to jail
रायपुररानी। रायपुररानी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी फैजान निवासी रामपुर मनिहार को गिरफ्तार कर लिया। करीब दो महीने तक फरार रहे आरोपी को पुलिस ने बरनाला के पखो कैचीया से गिरफ्तार किया। आरोपी के साथ गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि फैजान पखो कैचीया छिपा हुआ तो एएसआई गुरमेज और एएसआई अनीता के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी को बिना किसी हंगामे के गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 6 मई को इस बारे में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed