फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of breaking the lock of the house and stealing was caught and sent to jail

Panchkula News: घर का ताला तोड़कर चोरी का आरोपी काबू, जेल भेजा

Wed, 16 Jul 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The accused of breaking the lock of the house and stealing was caught and sent to jail
पंचकूला। मढ़ावाला चौकी की टीम ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को काबू किया है। इसको अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी का मोबाइल, कैश, गहने और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं, बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया है। आरोपी की पहचान अवनीश उर्फ अभिषेक निवासी गांव ललूआ नगला जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, वर्तमान में मढ़ावाला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई को संध्या पत्नी ऋषिकेश निवासी जिला पूर्वी चंपारण, वर्तमान में मढ़ावाला पंचकूला में किराएदार के रूप में रह रही हैं। उन्होंने थाना पिंजौर में शिकायत दी कि 10 जुलाई को वह घर का ताला लगाकर घर से बाहर गई थीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। घर से 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed