फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused of assaulting the shopkeeper sent to judicial custody

दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले को मिली न्याययिक हिरासत

Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The accused of assaulting the shopkeeper sent to judicial custody
कालका। शहर के मोहल्ले खेड़ा सीताराम में एक दुकान में घुसकर दुकानदार और उसकी पत्नी से मारपीट करने और उसे जान से मरने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस को दुकानदार श्याम दत्त ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी दुकान के पड़ोस में रहने वाले भूपिंदर सिंह उर्फ पप्पू रोजाना शाम को उसकी दुकान के बाहर आकर उसे और उसके परिवार को गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकियां देता रहता था। 19 मई को रात्रि करीब नौ बजे भूपिंदर जबरदस्ती उसकी दुकान में घुस गया और डंडे से हमला कर दिया। इसके साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देने के लिए कॉल की तो आरोपी भाग गया। इसके अगले दिन भी आरोपी ने दुकान में घुसकर कर मेरी पत्नी को गाली दी और मारपीट की थी। एसएचओ कालका अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी भूपिंदर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed