फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused in the firing case in Elante has been sent to jail

Panchkula News: एलांते में गोली चलाने के मामले में आरोपी को भेजा जेल

Wed, 05 Mar 2025 08:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 05 Mar 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
The accused in the firing case in Elante has been sent to jail
गोली लगने के बाद शहर में घूमता रहा फॉर्च्यूनर मालिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। एलांते मॉल की पार्किंग में मंगलवार रात गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कार मालिक चरणजीत ने कार पर गोली लगी देखी। नेक्सा कार शोरूम के ड्राइवर साहिल ने फॉर्च्यूनर लाकर कार मालिक चरणजीत सिंह को दे दी थी। चरणजीत फॉर्च्यूनर कार लेकर शोरूम से चले गए। करीब दो घंटे बाद उन्होंने कार पर गोली लगी देखी। गोली का खोल भी कार में ड्राइवर की बाईं वाली साइड पर पड़ा था, जिस कारण उनका ध्यान उस तरफ नहीं गया। इस कारण कार चलाने के दौरान उन्हें गोली लगने का पता नहीं चला। जब उन्होंने कार रोकी तो देखा कार पर गोली का निशान है। इसके बाद वह तुरंत वापस शोरूम गए। जब उन्होंने साहिल को पूछा तो उसने बताया कि उससे गलती से गोली चल गई थी।
विज्ञापन


मोहाली सेक्टर-71 निवासी चरणजीत सिंह मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ नई कार खरीदने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एलांते मॉल के पीछे स्थित नेक्सा शोरूम गए थे। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर कार नेक्सा शोरूम के ड्राइवर साहिल को पार्किंग में खड़ी करने के लिए दी। इस दौरान साहिल ने कंसोल बॉक्स से पिस्टल उठा ली और उसे देखने लगा। इस दौरान अचानक गोली चल गई। गोली फॉर्च्यूनर कार के दरवाजे से पार होकर पास में टेस्ट ड्राइव के लिए खड़ी वॉल्वो कार में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed