फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused arrested for entering the military station as a fake Major

नकली मेजर बन मिलिट्री स्टेशन में घुसने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for entering the military station as a fake Major
पंचकूला। नकली मेजर बन चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी सहित घुसने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर की एक रात 10.40 बजे सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार में आर्मी का ऑफिसर बनकर इंजीनियर ब्रिगेड में घुसने का प्रयास करने लगा। अपने सेलफोन में वर्दी वाली फोटो दिखाने लगा और गेट पर तैनात जवानों से कहने लगा कि वह मेजर रैंक का अधिकारी है, उसे जाने दिया जाए। इस पर गार्ड की ओर से ओरिजिनल पहचान पत्र मांगा गया। इस पर वह पहचान पत्र पीछे वाली गाड़ी में रखे होने की बात कहने लगा। इसके बाद एक गाड़ी में आने वाली महिला के पास वह कहता है कि उसका असली पहचान पत्र है। आई हुई महिला से जब गार्ड की ओर से पहचान पत्र मांगा जाता है तो वह गाड़ी लेकर चली जाती है और पहचान पत्र देने में असमर्थता जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी गणेश ने गार्ड की ओर से रोकने पर गेट पर बैरियर और चेन तोड़ देता है। वह बाहर की तरफ भागने लगा। इस पर गेट पर तैनात गार्ड जसबीर सिंह की ओर से 112 डायर नंबर पर फोन किया गया। फोन करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed