फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The 66 workers who went on foot to their states were quarantined

अपने राज्यों को पैदल जाने वाले 66 मजदूर किए क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
The 66 workers who went on foot to their states were quarantined
बरवाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई शेल्टर होम में पैदल पलायन कर रहे करीब 66 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

घटना कमांडर देवेन्द्र सागवान व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलजीत ने बताया कि ये सभी मजदूर बद्दी, चंडीगढ़ व रोपड़ आदि स्थानों से पैदल ही अपने राज्यों यूपी और बिहार के लिए पलायन कर रहे थे। जिला प्रशासन ने 11 बजे इन मजदूरों को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए। शेल्टर होम में कितने दिनों के लिए मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है इसके बारे में अभी कोई समय सीमा निश्चित नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवाला की टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की और कस्बे की एकमात्र समाज सेवी संस्था पीजीआई लंगर कमेटी द्वारा इन मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। क्वारंटीन किए गए सब्जी मंडी चंडीगढ़ से आए मजदूर मनोज, जग नारायण, अनिल कुमार, मंटू ने बताया कि सब्जी मंडी के सेक्टर-17 में चले जाने से अब उनके पास काम नहीं रहा और न ही उनके पास किराया बचा है। इस कारण उन्होंने अपने राज्य पैदल जाना ही उचित समझा। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने करीब 15 दिन पहले ट्रेन में जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद भी ट्रेन की सुविधा नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कैंपस कंपनी से आए मजदूर अतुल, नितिन, संजय, दीपक, अनुराग, राम खिलावन, शिवराम, गोनु, दीपक, सोनू, राहुल, कमल किशोर व राकेश आदि ने बताया कि कंपनी बंद होने से अब उन्हें रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं और अब उनके पास न तो कुछ खाने के लिए बचा और न ही किराए के पैसे। इस कारण वे पैदल ही अपने राज्य को पलायन करने के लिए मजबूर हैं। हिमाचल सरकार की तरफ से उन्हें उनके राज्य तक पहुंचाने के लिए कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed