फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'The 400th Prakashotsav of Shri Guru Tegh Bahadur Maharaj Ji is a common program for all'

‘श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 400वां प्रकाशोत्सव सबका साझा कार्यक्रम’

Wed, 20 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
'The 400th Prakashotsav of Shri Guru Tegh Bahadur Maharaj Ji is a common program for all'
पंचकूला। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 24 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर महाराज ही के 400वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पानीपत में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम किसी एक समाज या धर्म विशेष का समारोह नहीं, अपितु सबका साझा धार्मिक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के प्रकाशोत्सव को धूमधाम से मनाएं। यह बात उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के 400वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पानीपत में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में जिला के धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पानीपत में एक विशाल पंडाल में उक्त धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां पर गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन, शिक्षाओं तथा उनके बलिदान से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी ताकि हमारी युवा पीढ़ी गुरु साहिब के बलिदानों और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह श्री दरबार साहिब से पवित्र जल लेकर आए हैं जो कार्यक्रम में पधारने वाले रागी-ढाडियों और जत्थों को भेंट किया जाएगा। इसके अलावा संगत के लिए लंगर और रहने के लिए पंडाल की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर आधारित एक शब्द का भी लोकार्पण किया है, जिसमें गुरु जी के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे हर धार्मिक स्थल पर जाकर लोगों को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी संस्था इस आयोजन के लिए या संगत के लिए किसी प्रकार की कोई सेवा देना चाहती है तो वे इस बारे में प्रशासन को सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम ऋचा राठी, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चौहान, जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान (शहरी) ओपी सिहाग, (ग्रामीण) भाग सिंह दमदमा, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह धमीजा, विजिलेंस एंड मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा सहित जिले के गुरुद्वारों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed