{"_id":"676322783e1b034b580be267","slug":"thank-you-rally-cm-inaugurated-three-projects-worth-rs-25-crore-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-117931-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्यवाद रैली : सीएम ने 25 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन्यवाद रैली : सीएम ने 25 करोड़ की लागत से तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
विज्ञापन
धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कालका अनाज मंडी से धन्यवाद रैली की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कालका विधानसभा को विकास परियोजनाओं की सौगात देकर करीब 25 करोड़ की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें नानकपुर में 132 केवी और 66 केवी सब-स्टेशन, नानकपुर में खुहवाला वाली नदी पर पुल, गांव नाला डखरोग में बेरघाटी नदी पर पुल का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पुराने भवनों को हेरिटेज घोषित करने, फिल्मसिटी बनाने, जू स्थापित करने, मोरनी क्षेत्र में सफारी बनाने, कौशल्या डैम पर टूरिस्ट एक्टिविटी शुरू करने और ऐतिहासिक बावड़ियों के नवीनीकरण के संबंध में पर्यटन विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। यह कमेटी इन सब गतिविधियों पर छह माह में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।
सीएम ने कहा कि पिंजौर में नया प्रशासनिक व ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से कालका में दो प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। मोरनी शिवालिक एरिया में नए पानी के टैंक, चेकडैम आदि का भी निर्माण करवाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के बजट के प्रावधान के अनुसार 5 करोड़ रुपये की लागत से खराब स्थिति वाले स्कूलों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा कालका विधानसभा क्षेत्र में पीपीपी मोड में टमाटर के लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए व्यवहार्यता की जांच कर प्लांट को स्थापित करने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव गणेशपुर भोरिया में राजकीय पशु औषधालय और गांव बड़ी शेर राजकीय पशु औषधालय को राजकीय पशु चिकित्सालय में अपग्रेड किया जाएगा। गांव वासुदेवपुर में नया राजकीय पशु औषधालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपरोक्त घोषणाओं के अलावा कालका के विकास कार्यों के लिए अलग से पांच करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। नायब सिंह सैनी कहा कि रायपुररानी में सीवरेज प्लांट, सीवरेज लाइन बिछाने के लिए एजेंसी से सर्वे करवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है, जिसे तीव्रता से पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा रायपुरानी और मोरनी में फायर स्टेशन स्थापित करने के संबंध में भी व्यवहार्यता की जांच कर इसे भी पूरा किया जाएगा। कालका विधानसभा क्षेत्र में छह वार्डों में पार्क विकसित करने के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच वार्डों में भूमि उपलब्धता के आधार पर पार्क विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कालका को पर्यटन हब बनाने के लिए किए जाएंगे समर्पित प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका क्षेत्र हरियाणा का सिरमौर है। शिवालिक की पहाड़ियों में बसा यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में पर्यटन से रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। हरियाणा सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए समर्पित प्रयास करेगी, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो जाए। इसी दिशा में कालका से लेकर कालेसर तक के क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पिंजौर को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए टिक्कर ताल और मोरनी में पैरामोटर और जेट स्कूटर, पैराग्लाइडिंग और हॉट बैलून जैसी गतिविधियां शुरू की हैं।
कालका विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रायपुररानी में कॉलेज और नानकपुर में पॉलिटेक्निक खोला है। इसी दिशा में पिंजौर के गांव खेदड़वाली में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिंजौर बाईपास पिंजौर बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21-ए का काम लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने पेयजल की व्यवस्था के लिए कालका, पिंजौर और भोजनागल में बूस्टिंग स्टेशनों का निर्माण किया है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नानकपुर को अपग्रेड करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। पिंजौर में 20 बेड का अस्पताल बनाने का काम जारी है।
विधायक ने रखी हलके की समस्याएं
इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई प्रमुख मांगों को रखा। इनमें रोजगार के अवसर पैदा करना, फिल्म सिटी के प्रस्ताव को बनाने और ऐतिहासिक चिड़ियाघर के साथ पिंजौर गार्डन को बहाल करना शामिल था। उन्होंने कौशल्या बांध के सौंदर्यीकरण, पांडव विरासत स्थलों को पुनर्जीवित करने और मोरनी को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अन्य मांगों में एक नया खेल स्टेडियम बनाना, एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करना और बड़े पैमाने पर संचालन के लिए पिंजौर हवाई अड्डे का विस्तार करना शामिल था। उन्होंने रायपुररानी को तहसील या उप-मंडल का दर्जा देने, मोरनी के उच्च मांग वाले आलू के लिए खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और सामुदायिक केंद्र बनाने की भी मांग की। अंत में, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के 313 स्कूलों के जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, जिन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने धन्यवाद यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया।
ये लोग रहे मौजूद
धन्यवाद रैली में चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा, मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पवन कुमारी शर्मा, टिंकू शर्मा, संतराम शर्मा, आजाद स्वामी, सरपंच करण सिंह, मंडल अध्यक्ष भवनजीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सा, चिंतन वर्मा, रंजीत उप्पल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।