फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thalapur is the best for paragliding, trials are being done five times a day

पैराग्लाइडिंग के लिए थलापुर सबसे बेहतर, दिन में पांच बार हो रहा ट्रायल

Sat, 19 Jun 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Thalapur is the best for paragliding, trials are being done five times a day
मोरनी। इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जा रही पैराग्लाइडिंग व पैरासैलिंग एडवेंचर कामयाब योजना साबित हो सकती है। पर्यटन निगम के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। इससे पर्यटन को फायदा होगा।
विज्ञापन

एक्सपर्ट्स की ओर से पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेहतर जगह थलापुर गांव को बताया जा रहा है। जहां से ट्रायल के तौर पर एक्सपर्ट पांच सदस्यों की ओर से दिन में पांच बार ट्रायल के लिए उड़ान भरी जा रही है। हालांकि योजना शुरू होने के बाद किस जगह निगम इन सेवाओं को शुरू करेगा। इसका चयन निगम के अधिकारियों की ओर से किया जाना है। संभावना जताई जा रही है कि उद्घाटन वाले दिन मुख्यमंत्री या फिर हरियाणा सरकार में बडे़ पद पर बैठे नेता यहां पर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल बीमा की कोई प्लानिंग नहीं
पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने वाले लोगों का फ्लाइंग से पहले बीमा होगा या नहीं इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसका फैसला पर्यटन निगम के अधिकारियों की ओर से बाद में लिया जाएगा। फिलहाल जो लोग यहां से फ्लाइंग कर रहे हैं उनका लाइसेंस बना हुआ है। इस पर पहले से ही दुर्घटना होने पर बीमा की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारी पहुंचे टिक्करताल, लिया जायजा
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पर्यटन निगम के अधिकारी जरा भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। निगम के एसीएम आर एस वर्मा व एमडी नीरज कुमार ने शुक्रवार को टिक्कर ताल पहुंचकर जायजा लिया और कर्मचारियों को छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed