{"_id":"61030d0b8ebc3e09063b1d64","slug":"terror-of-unclaimed-animals-elderly-in-tagra-hari-singh-injured-by-sardines-under-treatment-in-pgi-in-critical-condition-people-demanded-to-get-rid-of-unclaimed-animals-pkl-office-news-pkl42180163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं का आतंकः टगरा हरि सिंह में बुजुर्ग को साड़ों ने घायल किया, गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन, लोगों ने लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं का आतंकः टगरा हरि सिंह में बुजुर्ग को साड़ों ने घायल किया, गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन, लोगों ने लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की मांग की
विज्ञापन
कालका। लावारिस पशुओं के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग हो या फिर गलियां, लावारिस पशु हर जगह घूमते नजर आते हैं। इन पशुओं की लड़ाई में राह चलते लोग चोटिल होते रहते हैं। खास कर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों और चौराहों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इन सबके बीच नगर परिषद इन जानवरों की समस्या से निपटने के लिए कोई खास कवायद करती नजर नही आ रही है।
टगरा हरि सिंह में लावारिस साड़ों के हमले में एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल लज्जाराम (65) के पुत्र दीपक ने बताया कि उनके पिता बीते रविवार की शाम को कुछ सामान लेने जा रहे थे। इस बीच एक सांड़ ने पीछे से आकर उन्हें सड़क पर पटक दिया। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में पिता को कालका एसडीएच ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। दीपक ने बताया कि उनके पिता के सर पर पांच टांके आए हैं, उधर गंभीर होने के कारण सेक्टर-6 से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां वे उपचाराधीन हैं। दीपक ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस नीति अपनाए।
लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। इन्हें सुरक्षित स्थानों जैसे गोशाला या किसी अन्य स्थानों पर रखा जाना चाहिए। गत दिनों गांव टगरा हरि सिंह के चौधरी लज्जा राम पर साड़ों ने हमला कर दिया था। इससे उनको काफी चोटें आई थी। - चौधरी सोमनाथ भगत
विज्ञापन
शहर में लावारिस पशुओं की तादाद में काफी इजाफा हुआ है। इस तरफ प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। जल्द ही वह इस बाबत नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपेंगे। - शाम लाल टगरा, समाज सेवी
पहले पंचकूला से गाड़ी मंगवा ली जाती थी, लेकिन अब मामला कालका नगर परिषद के अंतर्गत है। यहां पर पशुओं को उठाने के लिए अपनी गाड़ी मंगवाने की प्रक्रिया चल रही है जोकि जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही समस्या का समाधान संभव है। - सुनील दत्त कौशिक, सीएसआई