फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Terror of thieves in Sector-10, demand for police patrolling

पंचकूला: सेक्टर-10 में चोरों का आतंक, पुलिस गश्त की मांग

Sat, 18 Feb 2023 06:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Terror of thieves in Sector-10, demand for police patrolling
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-10 की हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) की कोर कमेटी की मीटिंग में सेक्टर में चोरी की वारदातों में हुई वृद्धि पर चिंता प्रकट की गई है। एसोसिएशन ने रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाकर सेक्टरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। होवा के चेयरमैन भारत हितैषी के अनुसार सेक्टर-10 के मकान नंबर-690 के मकान मालिक तरसेम गर्ग का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मकान नंबर-689 के पिछले बरामदे के लोहे के गेट से चोर 15 फरवरी की रात के 2:00 बजे उनके मकान नंबर-690 में घुसकर उनके ऊपरी मंजिल के कमरे से एक कीमती मोबाइल चोरी करके ले गया जबकि उस कमरे में उनका सेवक भी सो रहा था। तरसेम गर्ग के पड़ोसी एवं होवा के उपप्रधान जीडी बत्रा ने सेक्टर-10 की पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह की सहायता से मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो सेक्टर-15 में एक मकान से मोबाइल मिल गया। दूसरी चोरी की घटना भी 15 फरवरी की रात को हुई। सेक्टर-10 के मकान नंबर 1046 में बनवारीलाल के घर से इन्वर्टर की बैटरी चोरी हुई है। होवा के संस्थापक एनसी स्वामी व प्रधान बीएम कौशिक ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि दो सालों में सेक्टर 10 के विभिन्न घरों से बच्चों के कीमती साइकिल और मोटर साइकिल चोरी होने के दर्जन के करीब केस अभी भी अनसुलझे हैं। महासचिव एनके खोसला, वरिष्ठ उप प्रधान अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, सचिव आरके शर्मा एवं वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि सेक्टर में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा गेटों पर तैनात सुरक्षा गार्डों की पुलिस द्वारा लगातार मुस्तैद ड्यूटी की चेकिंग की जाए ताकि आम नागरिक चैन की नींद सो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed