{"_id":"647262b9c4015be74c0ffdc4","slug":"terror-of-thieves-in-indira-colony-theft-in-three-houses-in-one-night-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-654-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इंदिरा काॅलोनी में चोरों का आतंक, एक रात में तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इंदिरा काॅलोनी में चोरों का आतंक, एक रात में तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। इंदिरा काॅलोनी में चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चाेरों ने घरों से मोबाइल फोन, कैश और जेवर चोरी की है। एक चोर की फुटेल सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों ने चोरी की शिकायत सेक्टर-16 पुलिस चौकी में दी है। जानकारी के अनुसार, इंदिरा काॅलोनी निवासी रोहित ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने कमरे में सो रहा था। देर रात चोर कमरे में घुसा।
वहां से एक मोबाइल फोन और 700 रुपये चोरी कर लिया। इंदिरा काॅलोनी निवासी प्रदीप ने बताया कि वह भी अपने कमरे में सो रहा था। चोर उसके कमरे में घुसा और एक मोबाइल फोन और 2400 रुपये चोरी कर ले गया। इंदिरा काॅलोनी निवासी महेश ने बताया कि वह शनिवार सुबह साढ़े चार बजे सोकर उठा तो उसके कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने बैग चेक किया तो बैग में रखे पांच हजार रुपये और कानों की सोने की बालियां और मोबाइल फोन नहीं मिला।
चोर सीसीटीवी में कैद
सुबह जब आसपास के लोग उठे तो चोरी की जानकारी मिली। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की फुटेज कैद हो गई हैं। चोर की जेब में एक छुरा भी नजर आ रहा है। पार्षद ऊषा देवी ने बताया कि चोरी की सूचना शनिवार सुबह फोन पर सेक्टर-16 पुलिस चौकी और सेक्टर-14 थाने में दी गई, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोग शिकायत देने सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंचे। सुनील कुमार ने बताया कि 12 मार्च को उसके घर के दरवाजे का लॉक तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन और सामान चोरी किया गया था। जब वे शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने केवल डीडीआर दर्ज उनको वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
अभी मेरे संज्ञान में चोरी का मामला है। जिन लोगों के घरों में चोरी हुई है उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। योगविंद्र सिंह, सेक्टर-14 थाना एसएचओ