फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Terror of dogs: In two days, five including children were bitten

कुत्तों का आतंक : दो दिन में बच्चे समेत पांच को काटा

Sun, 16 Jul 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs: In two days, five including children were bitten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। लगातार की जा रही नसबंदी के बावजूद जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के काटने के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को पांच वर्ष के बच्चे सहित पांच लोगों को कुत्तों ने काट लिया। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से बच्चे सहित महिला को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पिछले पांच दिन में आठ से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। पिछले छह माह में नागरिक अस्पताल में 2166 डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। नगर निगम ने गत वर्ष 3179 कुत्तों की नसबंदी की है। इस वर्ष अप्रैल में 87, मई में 196 और जून में 232 कुत्तों की नसबंदी की है। लोगों का कहना है कि नसबंदी के बावजूद कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। सेक्टर-10 में कुत्तों से काटने की घटनाएं सर्वाधिक हो रही हैं। नगर निगम ने अब आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर दिया है। जल्द ही इनको पकड़ा जाएगा।
जानकारी के अनुसार रायपुररानी के हंगोली गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय भविष्य को आवारा कुत्ते ने दौड़ा लिया। भावेश जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कुत्ते ने उसके चेहरे और हाथ को नोच डाला। खून से लहूलुहान भविष्य को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उसको चंडीगढ़ सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। इसके अलावा सेक्टर-10 के मकान नंबर-730 निवासी 40 वर्षीय मीनू कौशल अपने कार्यालय से घर आ रहीं थीं। तभी काले रंग के कुत्ते ने घर के पास उनके पैर में काट लिया। खून से लथपथ मीनू को उनकी सास सुभाष कुमारी सेक्टर-6 अस्पताल में उपचार के लिए ले गई। डाॅक्टरों ने बताया की मीनू को लेवल-3 की डॉग बाइट है। इसलिए उनको चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में सिरम वैक्सीनेशन के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सेक्टर-10 के मकान नंबर-624 के पास कार वाशिंग के लिए अजय कुमार शनिवार सुबह पहुंचा। कुत्ते ने उसे दौड़ाकर काट लिया। उसके पैर में काटने के कई निशान हैं। खून से लथपथ अजय को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। इसके अलावा सेक्टर-10 में शुक्रवार को एक सुरक्षा गार्ड और महिला को भी कुत्ते ने काटा। होवा चेयरमैन भारत हितैषी और उपप्रधान बृजलाल जैन का कहना है कि सेक्टर-10 में कुत्ते के काटने की घटनाएं सर्वाधिक हो रही हैं।
विज्ञापन


छह माह में 2166 लोगों को बनाया निशाना
जनवरी-411
फरवरी-280
मार्च-378
अप्रैल-359
मई-379
जून-359


कोट
शहर में डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आए हैं। इसकी शिकायतें मिल रही हैं। आवारा कुत्तों की नसबंदी और पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा। - कुलभूषण गोयल, महापौर पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में सभी इंजेक्शन उपलब्ध हैं। कुत्ते के काटने पर लोग तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए आएं। डॉक्टर की परामर्श के साथ लोग इलाज करवाएं। अस्पताल प्रबंधन की तैयारी पूरी है। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला



कुत्तों के काटने पर करें यह बचाव
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 एमडी मेडिसिन डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि कुत्तों के काटने के बाद प्रारंभिक तौर पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। सबसे पहले घाव को धो लें। हल्के गुनगुने पानी और साबुन का प्रयोग करें। किसी साफ कपड़े की मदद से रक्त स्राव को कम करने की कोशिश करें। यदि आपके पास ओवर-द-काउंटर एंटीबायोटिक क्रीम है तो उसे लगाएं। प्राथमिक घरेलू उपायों के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर की सलाह पर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं। कुत्ते के काटने के लक्षणों जैसे लालिमा, सूजन, दर्द और बुखार आदि पर विशेष ध्यान रखें। इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed